गोरखपुर. सपा सुप्रीमो एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में सपा की विजय रथ यात्रा के जरिए पूर्वांचल में चुनावी शंखनाद कर दिया है। अखिलेश यादव ने समाजवादी विजय यात्रा के तीसरे चरण का शुभारंभ कर दिया है। समाजवादी विजय रथ यात्रा में जनसैलाब उमड़ा है। विजय रथ पर बैठते ही अखिलेश यादव ने हुंकार भरते हुए यूपी की भाजपा सरकार जबरदस्त हमला बोला।
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा ये सरकार जाने वाली है, इस सरकार को जाने से कोई रोक नहीं सकता, BJP सरकार ने लोगों को अपमानित किया, चुनाव में बीजेपी का सफाया होने वाला है। यह चुनाव लोकतंत्र, संविधान को बचाने का है, इस सरकार में आंदोलनकारियों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अखिलेश यादव अपनी पार्टी के नेताओं के साथ गोरखपुर के सातों विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे। इसके साथ ही वह सभी जगह पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद विजय रथ यात्रा गोरखपुर से रवाना होकर रविवार को कुशीनगर पहुंचेगी।
